UP board असली प्रश्न पत्र जारी मिला
Also Read
- बहुविकल्पी प्रश्न
- ‘कामायनी’ के रचयिता कौन हैं?
(i) मैथिलीशरण गुप्त
(ii) जयशंकर प्रसाद
(iii) सुमित्रानंदन पंत
(iv) रामधारी सिंह दिनकर - गोदान’ उपन्यास के लेखक हैं-
(i) प्रेमचंद
(ii) महादेवी वर्मा
(iii) अज्ञेय
(iv) हरिवंश राय बच्चन - “भारत-दुर्दशा’ के रचयिता कौन हैं?
(i) भारतेंदु हरिश्चंद्र
(ii) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(iii) प्रेमचंद
(iv) जयशंकर प्रसाद - ‘यामा’ काव्य संग्रह की रचयिता हैं-
(i) महादेवी वर्मा
(ii) सुभद्रा कुमारी चौहान
(iii) सुमित्रानंदन पंत
(iv) अज्ञेय - हिंदी साहित्य का इतिहास’ के लेखक हैं-
(i) रामचंद्र शुक्ल
(ii) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(iii) नामवर सिंह
(iv) प्रेमचंद - ‘झाँसी की रानी’ कविता की रचयिता हैं-
(i) महादेवी वर्मा
(ii) सुभद्रा कुमारी चौहान
(iii) माखनलाल चतुर्वेदी
(iv) दिनकर - ‘झाँसी की रानी’ कविता की रचयिता हैं-
(i) महादेवी वर्मा
(ii) सुभद्रा कुमारी चौहान
(iii) माखनलाल चतुर्वेदी
(iv) दिनकर - ‘पंचवटी’ किस साहित्यिक विधा से संबंधित है?
(i) महाकाव्य
(ii) नाटक
(iii) खंडकाव्य
(iv) कहानी - दिए गए गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
भाषा स्वयं संस्कृति का एक अटूट अंग है। संस्कृति, परम्परा से निसृत होने पर भी परिवर्तनशील और गतिशील है। उसकी गति विज्ञान की प्रगति के साथ जोड़ी जाती है। वैज्ञानिक आविष्कारों के प्रभाव के कारण उद्भूत नई सांस्कृतिक हलचलों को शाब्दिक रूप देने के लिए भाषा के परम्परागत प्रयोग पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए नए प्रयोगों की, नई भाव-योजनाओं को व्यक्त करने के लिए नए शब्दों की खोज की महती आवश्यकता है।
(क) पाठ का शीर्षक एवं लेखक का नाम लिखिए।
(ख) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
(ग) ‘उद्धृत’ और ‘परम्परागत’ शब्दों का अर्थ लिखिए।
(घ) भाषा परिवर्तनशील क्यों है?
(ङ) प्रस्तुत गद्यांश में लेखक ने किस बात पर बल दिया है?
- दिए गए पद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
नील परिधान बीच सुकुमार खुल रहा मृदुल अधखुला अंग, खिला हो ज्यों बिजली का फूल मेध-वन बीच गुलाबी रंग।
ओह! वह मुखा पश्चिम के व्योम-बीच जब घिरते हों घन श्यामः अरुण रवि मण्डल उनको भेद दिखाई देता हो छविधाम!
(क) प्रस्तुत पंक्तियों में किसकी सुन्दरता का वर्णन किया है?
(ख) प्रस्तुत पद्यांश में नायिका (श्रद्धा) के ‘बालों’ और ‘मुख’ की तुलना किससे की गई है?
(ग) ‘मेघ-वन’ में कौन-सा अलंकार है?
(घ) रेखांकित अंश का भावार्थ/व्याख्या लिखिए।
(ङ) कविता का शीर्षक और कवि का नाम बताइए।
- (क) निम्नलिखित में से किसी एक लेखक का साहित्यिक परिचय देते हुए उनकी प्रमुख रचनाओं का उल्लेख कीजिए (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)
(i) वासुदेवशरण अग्रवाल
(ii) डॉ० हजारीप्रसाद द्विवेदी
(iii) हरिशंकर परसाई।
(ख) निम्नलिखित में से किसी एक कवि का साहित्यिक परिचय देते हुए उनकी प्रमुख कृतियों पर प्रकाश डालिए- (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)
(i) रामधारीसिंह ‘दिनकर’
(ii) जयशंकरप्रसाद
(iii) मैथिलीशरण गुप्त।
- ‘पंचलाइट’ अथवा ‘लाटी’ कहानी का सारांश लिखिए। (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)
अथवा ‘ध्रुवयात्रा’ कहानी का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।
- स्वपठित खण्डकाव्य के आधार पर किसी एक खण्ड के एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)
(i) मुक्तियज्ञ’ खण्डकाव्य के नायक का चरित्र-चित्रण कीजिए।
अथवा ‘मुक्तियज्ञ’ खण्डकाव्य के आधार पर ‘उद्देश्य’ की कथावस्तु लिखिए।
(ii) ‘सत्य की जीत’ खण्डकाव्य के आधार पर चीर हरण प्रसंग का वर्णन कीजिए।
अथवा ‘सत्य की जीत’ खण्डकाव्य के आधार पर द्रौपदी का चरित्रांकन कीजिए।
(iii) ‘रश्मिरथी’ खण्डकाव्य के आधार पर ‘कुन्ती’ का चरित्र-चित्रण कीजिए।
अथवा ‘रश्मिरथी’ खण्डकाव्य के ‘पंचम सर्ग’ की कथा अपने शब्दों में लिखिए।
(iv) ‘आलोक-वृत्त’ खण्डकाव्य के आधार पके जीवन के विषय में अपने शब्दों में लिखिए।
अथवा ‘मुक्तियज्ञ’ खण्डकाव्य के आधार पर ‘उद्देश्य’ की कथावस्तु लिखिए।
(ii) सत्य की जीत’ खण्डकाव्य के आधार पर चीर-हरण प्रसंग का वर्णन कीजिए।
अथवा ‘सत्य की जीत’ खण्डकाव्य के आधार पर द्रौपदी का चरित्रांकन कीजिए।
(iii) रश्मिरथी’ खण्डकाव्य के आधार पर ‘कुन्ती’ का चरित्र-चित्रण कीजिए।
अथवा ‘रश्मिरथी’ खण्डकाव्य के ‘पंचम सर्ग’ की कथा अपने शब्दों में लिखिए।
(iv) ‘आलोक-वृत्त) खण्डकाव्य के आधार पर गांधीजी के प्रारम्भिक जीवन के विषय में अपने शब्दों में लिखिए।
- (क) दिए गए संस्कृत गद्यांशों में से किसी एक का ससन्दर्भ हिन्दी में अनुवाद कीजिए-
हिन्दी-संस्कृताङ्गलभाषासु अस्य समानः अधिकारः आसीत्। हिन्दी-हिन्दु-हिन्दुस्थाना-नामुत्थानाय अयं निरन्तरं प्रयत्नमकरोत्। शिक्षयैव देशे समाजे च नवीनः प्रकाशः उदेति अतः श्रीमालवीयः वाराणस्यां काशीविश्वविद्यालयस्य संस्थापनमकरोत्। अस्य निर्माणाय अयं जनान् धनम् अयाचत जनाश्च महत्यस्मिन् ज्ञानयज्ञे प्रभूतं धनमस्मै प्रायच्छन्
(ख) दिए गए पद्यांशों में से किसी एक का ससन्दर्भ हिन्दी में अनुवाद कीजिए-
काव्य-शास्त्र-विनोदेन कालो गच्छति धीमताम्। व्यसनेन च मूर्खाणां निद्रया कलहेन वा।।
- निम्नलिखित मुहावरों और लोकोक्तियों में से किसी एक का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए-
(क) हाथ-पाँव मारना-
(ख) अगर-मगर करना
(ग) अधजल गगरी छलकत जाय
(घ) बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद।
- (क) निम्नलिखित शब्द-युग्मों का सही अर्थ चयन करके लिखिए-
(i) अनल-अनिल
(अ) वायु और अग्नि
(ब) पानी और आग
(स) अग्नि और वायु
(द) नल और हवा।
(ii) जघुन-जघन्य- (1)
(अ) जाँघ और अपराध
(ब) अपराध और जाँघ
(स) जाँघ और गर्हित
(द) मध्य भाग और पाप।
(ख) निम्नलिखित शब्दों में से किसी एक शब्द के दो अर्थ लिखिए-
(i) जड़
(ii) गिरा
(iii) पयोधर
(iv) मन।
(ग) निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक सही ‘शब्द’ का चयन करके लिखिए-
(i) आशा से अधिक-
(अ) आशातीत
(ब) आशा के विरुद्ध
(स) आशा के अनुसार
(द) आशान्वित।
(ii) रास्ता दिखानेवाला-
(अ) पथ-प्रदर्शक
(ब) ज्ञानी
(स) जानकार
(द) सर्वज्ञ
(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए-
(i) मुझे भारी दुःख हुआ।
(ii) ईश्वर सबका भाग विधाता है।
(iii) पद्मा बुद्धिमान् शिक्षिका है।
(iv) अब चल लेना चाहिए
- (क) ‘शान्त’ रस अथवा ‘वीर’ रस का लक्षणसहित एक उदाहरण लिखिए।
(ख) ‘रूपक’ अलंकार अथवा ‘सन्देह’ अलंकार की परिभाषा देते हुए एक उदाहरण लिखिए।
(ग) ‘चौपाई’ छन्द अथवा ‘दोहा’ छन्द का लक्षण और एक उदाहरण लिखिए।
- विद्यालय में खेल के सामान की व्यवस्था हेतु प्रधानाचार्य को एक पत्र लिखिए।
अथवा
परीक्षा के समय बिजली कटौती न करने हेतु जिलाधिकारी को पत्र लिखिए।
(क) बढ़ें बेटियाँ, पढ़ें बेटियाँ
(ख) नवीन शिक्षा पद्धति
(ग) विज्ञान वरदान है या अभिशाप
(घ) हमारी वन सम्पदा
(ङ) वर्तमान युग में योग का महत्त्व।





