MK Sir inspiration

UP Board Class 12th Hindi paper pdf

UP Board Class 12th Hindi Last Minute Preparation 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के द्वारा कक्षा 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा अब बहुत नजदीक आ गई है और अगर आपने अभी तक पूरा सिलेबस नहीं पढ़ा है तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां पर आपको बताया जा रहा है कि आखिरी समय में क्या-क्या पढ़ना है जिससे आप अच्छे नंबर ला सकते हैं ध्यान से देखें।

Also Read

हिंदी में फेल माने सब में फेल

यह बात आपको हमेशा याद रखनी है कि हिंदी विषय यूपी बोर्ड में अनिवार्य विषय है अगर आप हिंदी में पासिंग मार्क से कम नंबर लाते हैं तो बाकी सभी विषयों में कितना भी अच्छा नंबर लाओ कोई फर्क नहीं पड़ता आपको फेल ही माना जाएगा और दोबारा परीक्षा देनी होगी इसलिए हिंदी को हल्के में मत लो।

Last Minute में यह जरूर पढ़ लो

सबसे पहले जीवन परिचय पर ध्यान दो क्योंकि 10 नंबर सिर्फ इसी से आते हैं और यह सबसे आसान भी होता है इन लेखकों और कवियों का जीवन परिचय जरूर तैयार कर लो।

हरिशंकर परसाई
जयशंकर प्रसाद
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध
निबंध को मत छोड़ो

100 नंबर की लिखित परीक्षा में निबंध एक ऐसा हिस्सा है जहां से सबसे ज्यादा नंबर मिलते हैं इसलिए कम से कम तीन से चार निबंध जरूर तैयार कर लो जो सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट हैं वो यह हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
पर्यावरण प्रदूषण
डिजिटल इंडिया
जनसंख्या वृद्धि
पत्र लेखन और काव्य भी देखो

Last minute में एक औपचारिक पत्र और एक अनौपचारिक पत्र लिखने की प्रैक्टिस जरूर कर लो यह चार नंबर आसानी से मिल जाते हैं इसके साथ कम से कम एक कविता की व्याख्या जरूर याद कर लो।

आखिरी बात

परीक्षा हॉल में घबराना नहीं है पहले पूरा पेपर पढ़ो फिर जो आता है वो पहले लिखो हिंदी विषय में साफ और स्पष्ट लिखावट भी नंबर दिलाती है इसलिए ध्यान से लिखो और समय का सही उपयोग करो आपका रिजल्ट जरूर अच्छा आएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top