
Class 10 Science Chapter 1 Important Questions Board Exam
1. रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते है।
उत्तर: वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें एक अभिकारक का ऑक्सीकरण तथा दूसरे अभिकारक का अपचयन होता हैं, उसे रेडॉक्स अभिक्रिया या उपचयन अपचयन अभिक्रिया कहते है।
2. विस्थापन अभिक्रिया किसे कहते है ।
उत्तर: ऐसी अभिक्रियाएं जिसमें अधिक अभिक्रियाशील पदार्थ कम अभिक्रियाशील पदार्थ को उसके यौगिक से अलग कर देता है उसे ही विस्थापन अभिक्रिया कहते है।
3. द्विविस्थापन अभिक्रिया किसे कहते।
उत्तर: ऐसी अभिक्रिया जिसमें अभिकारकों के बीच आयनों का लेन देन होता हैं उसे द्विविस्थापन अभिक्रिया कहते है।
4. अपघटन (वियोजन) अभिक्रिया किसे कहते है।
उत्तर: वह अभिक्रिया जिसमें एक अभिकारक विघटित तथा अपघटित होकर दो या दो से अधिक उत्पाद बनाता हैं उसे अपघटन या वियोजन अभिक्रिया कहते है।
5. ऊष्माशोषी अभिक्रिया किसे कहते है।
उत्तर: ऐसी रासायनिक अभिक्रिया जिनकी प्रगति में ऊष्मा का शोषण होता है उसे ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते है।
6. वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों करते है।
उत्तर: मैग्नीशियम अधिक क्रियाशील होने के कारण सामान्य परिस्थितियों में भी वायु में उपस्थित ऑक्सीजन से संयोग करके मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाता हैं जिससे मैग्नीशियम रिबन के उपर मैग्नीशियम ऑक्साइड की परत चढ़ जाती हैं। इस परत तथा अन्य अशुद्धियों; जैसे धुल कड़,नमी आदि को हटाकर शुद्ध मैग्नीशियम प्राप्त करने के लिए इसे वायु में जलाने से पहले साफ़ कर लेना आवश्यक है।
7. लोहे कि वस्तुओं को हम पेंट क्यों करते है।
उत्तर: लोहे कि वस्तुएं हवा मे मौजूद ऑक्सीजन और नमी से संक्षारित हो जाती हैं जिससे इनपर जंग लग जाता हैं और इन्हें जंग से बचाने के लिए हम इन्हें पेंट करते है। पेंट ऑक्सीजन और नमी को लोहे के संपर्क में नहीं आने देता है।
8. जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता हैं, तब विलयन का रंग क्यों बदल जाता है।
उत्तर:जब लोहे कि कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता हैं तो कॉपर सल्फेट विलयन का रंग नीला होता हैं। चूंकि आयरन कॉपर से अधिक क्रियाशील होने के कारण, कॉपर धातु को उसके विलयन से विस्थापित कर देता हैं तथा आयरन सल्फेट बनता है,जिसका रंग हरा होता हैं जिसके फलस्वरूप विलयन का रंग बदल जाता है।
9. द्विविस्थापन अभिक्रिया का उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर: ऐसी अभिक्रिया जिनमें अभिकारकों के मध्य आयनों का लेन देन होकर उत्पाद प्राप्त होता हैं द्विविस्थापन अभिक्रिया
कहलाती हैं।
उदाहरण:
BaCL2+ Na2SO4— BaSO4 +| + 2Nacl
10. विस्थापन अभिक्रिया से क्या तात्पर्य है।
उत्तर: वे अभिक्रियाएं जिनमें किसी यौगिक के एक तत्व के स्थान पर उससे अधिक अभिक्रियाशील किसी यौगिक का तत्व आ जाता हैं, विस्थापन या प्रतिस्थापन अभिक्रिया कहलाता हैं।
11. जुगनू रात में क्यों चमकते हैं।
उत्तर: जुगनू में ल्युसिफेरस प्रोटीन होता हैं जिसका एक एंजाइम की उपस्थिति में ऑक्सीकरण हो जाता हैं। इस रासायनिक अभिक्रिया के दौरान दृश्य प्रकाश का उत्सर्जन होता हैं जिससे जुगनू रात चमकता है।
12. अवक्षेपड अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं।
उत्तर: वह अभिक्रिया जिसमे दो यौगिको के मिश्रित होने पर अवक्षेप उत्पन होता है उसे अवक्षेपड अभिक्रिया कहते है।
तो दोस्तो ये रहे कुछ Class 10 Science Chapter 1 Important Questions, इन्हे आप अगर तैयार कर लेते है तो इस पाठ से पूछे गए प्रश्नों के उत्तर आप आसानी से लिख सकेंगे बोर्ड परीक्षा में। ऐसे ही और महत्वपूर्ण प्रश्न तैयार करने के लिए नीचे दिए हुए पोस्ट को एक बार जरूर देखे।





