
UP Board Class 12 Biology 2026 Important Questions
अति लघु (most viral questions answers ) UP board 2026
प्रश्न 1. बहुभ्रूणता क्या है?
Also Read
उत्तर : एक बीज में एक से अधिक भ्रूण होने को बहुभ्रूणता कहते है। 3] युग्मनज (zygote) से भ्रूण बनने के अतिरिक्त कभी-कभी सहायक कोशिकाओं या प्रतिध्रुव कोशिकाओं से नर युग्मक के संलयन से अतिरिक्त भ्रूण बन जाता है। भ्रूण, भ्रूणपोष के बाहर स्थित कोशिकाओं से भी विकसित सकते हैं। कभी-कभी बीजाण्ड में एक से अधिक भ्रूणकोष होने से, बहुभ्रूणत विकसित हो जाती है।
प्रश्न 2. दोहरा निषेचन की परिभाषा दीजिए।
उत्तर : आवृतबीजी पौधों में परागकण की जनन कोशिका से बने नर -में से एक अण्ड कोशिका (मादा युग्मक) से तथा दूसरा नर युग्मक डि केन्द्रक से संगलित होता है। इन दोनों क्रियाओं (निषेचन + त्रिसंलय-सम्मिलित रूप से दोहरा निषेचन कहते हैं।
प्रश्न 3. जरायुजी अंकुरण किस पौधे में पाया जाता है?
उत्तर : राइजोफोस लवणोद्भिद पादप में।
प्रश्न 4. आर्तव चक्र क्या है?
उत्तर : आर्तव चक्र (Menstrual cycle) – स्त्री के जनन पथ प्रमुखतः गर्भाशय तथा फैलोपियन नलिका, प्राथमिक जनन अंग अण्डाशय तथा हॉर्मोन स्तर में होने वाले चक्रीय परिवर्तनों को माहवारी अथवा आर्तव चक्र (menstrual cycle) कहते हैं।
प्रश्न 5. एकयुग्मजी एवं द्वियुग्मजी यमज में अन्तर लिखिए।
उत्तर : एकयुग्मजी यमज (Monozygotic twins) – ये एक निषेचित युग्माणु (zygote) के विदलन व प्रत्येक भाग के स्वतन्त्र रूप से विकसित होने बनते हैं। इनकी जीन संरचना समान होती है। ये एक लिंग के होते हैं।
प्रश्न 6. ट्यूबेक्टोमी क्या है?
उत्तर : स्त्रियों में शल्य क्रिया द्वारा फैलोपियन नलिकाओं को काटकर बाँध देने की क्रिया ट्यूबेक्टोमी (tubectomy) कहलाती है। यह एक स्थायी गर्भनिरोधक युक्ति है।
प्रश्न 7. IUD का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर: IUD-इण्ट्रा यूटेराइन डिवाइस (Intra Uterine Devices)
प्रश्न 8. गर्भ निरोधक क्षमता बढ़ाने में पुरुषों द्वारा अपनाए गए रोध (बैरियर) विधियों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर : रोध (अवरोध) या बैरियर विधि गर्भ निरोध की यान्त्रिक विधि है, जिसमें किसी भौतिक युक्ति द्वारा शुक्राणुओं का अण्ड के पास पहुँचना रोक दिया जाता है। निरोध या कण्डोम पुरुषों हेतु प्रयोग की जाने वाली एकमात्र रोध विधि है। यह प्रयोग में सरल है, प्रयोगकर्ता की गोपनीयता बनी रहती है, इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता तथा यह यौन संचरित रोगों से भी बचाता है।
प्रश्न 9. टर्नर एवं क्लाइनफेल्टर सिण्ड्रोमों में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है?
उत्तर : 23वें जोड़ी गुणसूत्र या लिंग गुणसूत्र के मोनोसोमिक (monosomic) होने के कारण 45 (44 + X) गुणसूत्र होते हैं।
क्लाइनफेल्टर सिण्ड्रोम लिंग गुणसूत्र की ट्राइसोमी के कारण बनता है, अतः गुणसूत्र संख्या 47 (44 + XXY) होती है।
प्रश्न 10. बैक क्रॉस से क्या तात्पर्य है?
उत्तर : F₁ संतति का किसी भी जनक अर्थात् शुद्ध प्रभावी या शुद्ध अप्रभाव नक से संकरण बैंक क्रॉस (back cross) कहलाता है।
प्रश्न 11. आर०एन०ए० एवं डी०एन०ए० की शर्करा में क्या अन्तर होता है?
उत्तर : R.N.A. में राइबोस (ribose) तथा D.N.A. मे डिऑक्सीराइबोस (deoxyribose) शर्करा पायी जाती है। डिऑक्सीराइबोस शर्करा में 2 कार्बन परमाणु, पर एक ऑक्सीजन परमाणु कम होता है।
प्रश्न 12. पेनिसिलिन की खोज किसने की थी?
उत्तर : एलेक्जेण्डर फ्लेमिंग (Alexander Fleming, 1929) ने पेनिसिलिन प्रतिजैविक की खोज की थी। इसका उपयोग ग्राम पॉजीटिव जीवाणुओं द्वारा होने वाले रोगों के उपचार में किया जाता है।
प्रश्न 14. नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले दो सूक्ष्मजीवों के नाम लिखिए।
उत्तर : (1) जीवाणु – राइजोबियम
(2) सायनोबैक्टीरिया- नॉस्टाक एवं एनाबीना।
प्रश्न 15. मूत्रजन स्थिरीकरण के लिए उत्तरादायी किन्हीं दो सायनोबैक्टीरिया के नाम लिखिए।
उत्तर : एनाबीना (Anabaena) एवं नॉस्टॉक (Nostoc)।
प्रश्न 16. दूध से दही बनाने वाले बैक्टीरिया का नाम लिखिए।
उत्तर : लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया
प्रश्न 17. डी०एन०ए० अणु को कौन-सा एंजाइम तोड़ता है?
उत्तर : न्यूक्लिएज एन्जाइम DNA को काट सकते हैं। एक्सोन्यूक्लिएज DNA को सिरों पर काटता है, जबकि एण्डोन्यूक्लिएज DNA को विशिष्ट स्थानों पर काटता है।


