UP Board 10वीं गणित मॉडल पेपर 2026 आज जारी
परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और तैयारी कैसे करें की पूरी जानकारी
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने UP Board कक्षा 10 गणित मॉडल पेपर 2026 जारी कर दिया है। यह मॉडल पेपर अभी होने वाले बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी और बहुत ही महत्पूर्ण है। इसके सहायता से छात्र परीक्षा पैटर्न के साथ साथ जब सेंटर पर अपनी असली परीक्षा देने जाएंगे उसके लिए भी अच्छे तरीके से अंदाजा लगा सकते है।
UP Board द्वारा जारी मॉडल पेपर पूरी तरह से नए परीक्षा पैटर्न पर बेस्ड है। इसमें पूछे जाने वाले प्रश्नों का लेवल और संरचना बोर्ड परीक्षा जैसी ही रखी गई है, जिससे छात्रों को परीक्षा में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
👉 यह मॉडल पेपर से छात्रों को यह समझने में मदद करता है कि प्रश्न किस प्रकार पूछे जाएंगे
कौन कौन चैप्टर से ज्यादा सवाल आ सकते हैं
टाइम मैनेजमेंट कैसे करना है
UP Board 10वीं गणित परीक्षा पैटर्न 2026
UP Board 10वीं गणित की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं।
📌 अंक विभाजन
थ्योरी परीक्षा: 70 अंक
प्रैक्टिकल: 30 अंक
📌 प्रश्न पत्र का स्वरूप
सेक्शन A (वस्तुनिष्ठ प्रश्न):
20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता हैं
उत्तर OMR शीट पर देना अनिवार्य होता हैं
सेक्शन B (वर्णनात्मक प्रश्न):
लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
सूत्र, प्रमेय और गणना आधारित सवाल
कुल 50 अंक इन प्रश्नों को बिल्कुल न छोड़े
गणित मॉडल पेपर 2026 में शामिल मुख्य चैप्टर
मॉडल पेपर में कक्षा 10 गणित के लगभग सभी महत्वपूर्ण चैप्टर शामिल किए गए हैं, जैसे:
वास्तविक संख्याएँ
बहुपद
दो चरों वाले रैखिक समीकरण
द्विघात समीकरण
त्रिकोणमिति
ज्यामिति
क्षेत्रमिति
सांख्यिकी और प्रायिकता
इन चैप्टर्स से हर साल परीक्षा में प्रश्न आते हैं, इसलिए इन पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है।
मॉडल पेपर को तैयार करने से क्या क्या फायदे होंगे
✔️ परीक्षा पैटर्न पूरा समझ जाएंगे
✔️ समय मैनेजमेंट करना सिख जाएंगे
✔️ जिन चैप्टर्स की तैयारी नहीं है उनको समझ जाएंगे
✔️ आत्मविश्वास में बढ़ोतरी
✔️ अच्छे अंक लाने की ज्यादा से ज्याद चांस
विशेषज्ञों का मानना है कि जो छात्र नियमित रूप से मॉडल पेपर हल करते हैं, उनके 90+ मार्क्स लाने की ज्यादा से ज्यादा चांसेज होते है।
UP Board 10वीं गणित मॉडल पेपर 2026 कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं:
UP Board के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
Model Paper / Academic Resources सेक्शन खोलें
Class 10 चुनें
Mathematics (गणित) Model Paper 2026 PDF डाउनलोड करें
इसके अलावा भी बहुत से एजुकेशनल वेबसाइट्स पर भी मॉडल पेपर मिल जाएंगे।
बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए जरूरी टिप्स
रोज़ एक मॉडल पेपर सॉल्व करें
गलत प्रश्नों की अलग नोटबुक बनाएं
सूत्रों को रोज़ दोहराएं
परीक्षा की तरह टाइम लगाकर प्रयास करें
कठिन प्रश्नों से डरें नहीं, बार-बार प्रयास करें
निष्कर्ष
UP Board 10वीं गणित मॉडल पेपर 2026 छात्रों के लिए सफलता की चाभी साबित हो सकता है। सही रणनीति और नियमित रिवाइज के साथ छात्र गणित जैसे विषय में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यदि आप बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो इस मॉडल पेपर को इग्नोर न करें।
